भिलाई नगर 15 अक्टूबर । वाटसअप सोशल मीडिया में चाइल्ड पोर्नोग्राफी फोटो / अश्लीलता करने वाले आरोपी को नंदनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धिकुडिया गिरफ्तार किया गया है आरोपी विगत 5 वर्षों से दूसरे के नाम पर आवंटित सिम का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अश्लील पोस्ट कर रहा था।
एन. सी. आर. बी. नई दिल्ली से प्राप्त सोशल मिडिया में बच्चो से संबधित चाईल्ड पोर्नोग्राफी विडियो के संबंध में सायबर टीप लाईन प्राप्त हुआ था जिसमें मोबाइल नंबर 7000671374 के धारक पंकज लहरी के नाम बताया गया। सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त किया गया जो उक्त मोबाईल को अहिवारा एव ग्राम धिकुडिया में संचालित होना पता चला जिसके आधार पर उक्त मोबाईल न0 7000671374 के धारक के विरूद्ध वाटसअप के माध्यम से वाटसअप सोशल मिडिया में चाईलड पोर्नोग्राफी / बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो अपलोड़ किया गया था। मोबाइल नम्बर धारक का कृत्य धारा 67 ( क ) 67 ( ख ) आई. टी. एक्ट का घटित करना पाये जाने से धारक / वाटसअप संचालक के विरूद्ध थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग में अपराध क्रमांक 394/2022 धारा 67 ( क ), 67 (ख) आई. टी. एक्ट दर्ज किया गया। नंदिनी नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी को अहिवारा एवं धिकुडिया उक्त मोबाईल नंबर पर सम्पर्क कर घेराबंदी कर रेड पकड़ा गया। मोबाइल का प्रयोग सचिन बंछोर पिता अमृत लाल बंछोर उम्र 24 साल साकिन ग्राम धिकुडिया थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग के द्वारा करना पाया गया जिनके द्वारा पूछताछ में बताया कि उक्त मोबाईल का उपयोग विगत 05 वर्षो से मोबाईल धारक पंकज लहरी के नाम पर करना तथा घटना को घटित करना स्वकीर किये । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय प्रस्तुत किया गया । प्रकरण में विवेचना जारी है प्रकरण में तकनीकि सहाय प्राप्त कर निराकरण में निरीक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक कमल नारायण, आरक्षक ऋषि बंछोर की सराहनीय भूमिका है ।
दुर्ग पुलिस अपील करती है कि बच्चों से सम्बंधित किसी भी तरह का अश्लील पोस्ट सोशल मिडिया फेसबुक इस्टाग्राम, टिवटर, वाटसअप में अपलोड / शेयर करना दंडनीय है। तथा दूसरों के नाम दर्ज मोबाईल सीम का उपयोग करना भी दंडनीय है । ऐसे कृत्यों से स्वयं भी दूर रहे व अपने सम्बन्धितों को भी दूर रहने की समझाइश दें। पुलिस लगातार ऐसे पोस्ट को निगरानी कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां की जा रही है ।

