नेशनल हाईवे नंबर 53 मे लाल, नीला, ऑरेंज कलर बताएगा ट्रैफिक की स्थिति को, कुम्हारी से अंजोरा तक करीब 50 किलोमीटर की निगरानी होगी अब गूगल के सहारे,

नेशनल हाईवे नंबर 53 मे लाल, नीला, ऑरेंज कलर बताएगा ट्रैफिक की स्थिति को, कुम्हारी से अंजोरा तक करीब 50 किलोमीटर की निगरानी होगी अब गूगल के सहारे,


दुर्ग 14 अक्टूबर । दुर्ग जिले में कुम्हारी से अंजोरा तक करीब 48 किलोमीटर नेशनल हाईवे 53 में गूगल मैप के माध्यम से यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। यातायात दुर्ग पुलिस अब गूगल का सहारा लेकर एन.एच. पर जाम की स्थिति का पता लगाएगी । आईटीएमएस में तैनात कर्मचारी 24 घंटे एन.एच. पर निगरानी रखेंगे। लाल, नीला, ऑरेंज कलर जाम की स्थिति बताएगा।

डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश में एवं विश्वास चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन एवं सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने का प्रयास करती आ रही है। इसी कडी में आज पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर 06 में सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं अनीष सारथी, रक्षित निरीक्षक (यातायात) व आईटीएमएस टीम की उपस्थिति में गुगल मैप से जाम की स्थिति जानने को लेकर आईटीएमएस कर्मचारियों को बताया गया। जिससे नेशनल हाईवे अंजोरा से कुम्हारी मार्ग को 24 घंटे निगरानी में रखा जायेगा। जिसमें नीला, आरेंज, लाल कलर यातायात की स्थिति को निम्न प्रकार से बताईगी :-

🔵 नीला कलर- यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है कि जानकारी देगा।

🟠 आरेंज कलर – यातायात थोडा रूका हुआ या धीमी गति से चल रहा की जानकारी देगा।

🔴 लाल कलर- लाल कलर यातायात जाम की स्थिति को बतायेगा।

कभी कभी ट्रैफिक जाम का पता नही लगने से जाम और लंबा हो जाता है जिसे वाहन चालक निर्धारित समय पर अपने मंजिल तक नही पहुँच पाते है और असुविधा का सामना करना पड़ता है लेकिन गूगल मैप के माध्यम से जाम की स्थिति पता लगाना आसान हो जायेगा और जाम की स्थिति होने पर कंट्रोल रूम के द्वारा तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग व संबंधित यातायात जोन क्षेत्र को पाइंट दिया जावेगा । जिस पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुंच कर जाम को क्लीयर कराया जायेगा।