🔴 उसका भेजा हुआ मैसेज बहन को फारवर्ड करने से था नाराज
भिलाई नगर, 14 अक्टूबर। वैशाली नगर कालेज में बीकाम फाइनल की छात्रा पर मोहल्ले के ही एक युवक ने मारपीट करते हुए उस पर धारदार कटर से हमला कर दिया है। लहूलुहान छात्रा को हाईटेक हास्पिटल में उपचारार्थ भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने छात्रा को वाट्सअप पर मैसेज किया जो उसने आरोपी की बहन को भेज दिया, इस बात से नाराज हो उसने छात्रा के घर घुस मारपीट की और उस पर हमला कर भाग निकला है।
छावनी थाना एएसआई अजय सिंह ने बताया कि
नंदिनी रोड सुभाष नगर निवासी 19 वर्षीय युवती अपने घर पर थी तभी रात्रि 9 बजे मोहल्ले का ही सद्दाम हुसैन ऊर्फ सानू घर के अंदर जबरदस्ती आकर उसके द्वारा भेजे मैसेज उसकी बहन को क्यों भेजा कह कर गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए युवती से मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सीन युवती की मां और मौसी बीचबचाव करने लगी तो आरोपी ने अपने पास रखे थर्मोकोल कटर से युवती पर हमला किया और भाग गया। लहूलुहान युवती को उसका भाई तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल ले गया जहां उसे रात में ही हाईटेक अस्पताल रेफरल किया गया है।

