
भिलाई नगर 14 अक्टूबर । टाउनशिप क्षेत्र में बीएसएनएल चौक सेक्टर 1 के मोड़ पर क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस कार को युवती चला रही थी। इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है।

भट्टी थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि घटना लगभग दोपहर 12:00 बजे की है। क्रेटा कार क्रमांक सीजी 07 सी डी 30 26 सेक्टर 9 से मुर्गा चौक की तरफ जा रही थी। बीएसएनएल चौक सेक्टर 1 से मुड़ते हुए कार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार को महिला चला रही थी जो कार के रूफटॉप विंडो को खोलकर बाहर निकल कर चली गई। जिसे कोई चोट नहीं आई है। भट्टी पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर भीड़भाड़ को हटाया और स्थिति को सामान्य किया।


