दुर्ग पुलिस आरक्षक के कोहका स्थित घर पर ईड़ी ने मारा छापा, 16 सदस्य अफसरों ने शुरू की कार्यवाही, ईडी के डायरेक्टर ने किया रायपुर में कैंप

दुर्ग पुलिस आरक्षक के कोहका स्थित घर पर ईड़ी ने मारा छापा, 16 सदस्य अफसरों ने शुरू की कार्यवाही, ईडी के डायरेक्टर ने किया रायपुर में कैंप


भिलाई नगर 13 अक्टूबर । दुर्ग पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ अमित दुबे के चंद्रनगर कोहका स्थित निवास में आज शाम को ईडी द्वारा छापा मारा गया। 4 गाड़ियों में सवार 16 सदस्य टीम ने शाम को अचानक आरक्षक के घर में प्रवेश किया।


छत्तीसगढ़ में ईडी के द्वारा विगत 2 दिनों से लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके पूर्व भिलाई में मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया के सूर्य रेसिडेंसी स्थित निवास में छापा मारा गया था। फिर से आज दुर्ग पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ अमित दुबे के घर पर छापा मारा गया। शाम को 4:00 बजे के करीब चार वाहनों में सवार ईडी के 16 से अधिक संख्या में अफसरों ने आरक्षक के घर में जांच के लिए प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि आरक्षक अमित दुबे की मां श्रीमती प्रमिला दुबे पूर्व पार्षद भी रही है।

ई डी डायरेक्टर संजय मिश्रा ने रायपुर में किया कैंप

छत्तीसगढ़ में लगभग कई जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही विगत 2 दिनों से जारी है भारी संख्या में ईडी के अफसरों के द्वारा लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापे मारे गए हैं इस पूरी कार्रवाई को ई डी के डीजी संजय मिश्रा रायपुर में कैंप किए हुए हैं और पूरी कार्रवाई को स्वयं ऑपरेट कर रहे हैं।