जीएसटी कलेक्शन में आई कमी ,उपायुक्त ने कैट एवं चेंबर से की चर्चा, सबसे बड़ा कारण ऑनलाइन कारोबार

जीएसटी कलेक्शन में आई कमी ,उपायुक्त ने कैट एवं चेंबर से की चर्चा, सबसे बड़ा कारण ऑनलाइन कारोबार


दुर्ग,11 अक्टूबर । जीएसटी मद में राजस्व की कमी आने पर वाणिज्य कर संभागीय उपायुक्त के द्वारा कैट दुर्ग व चैम्बर आफ कामर्स, महिला विंग, युवा विंग के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर कारण जानने का प्रयास किया गया। दुर्ग कैट अध्यक्ष मोहम्मद अली हिरानी ने टैक्स कलेक्शन में गिरावट का सबसे बड़ा कारण ऑनलाइन कारोबार को बताया।


संभागीय उपायुक्त हिडको ने जानकारी दी कि विगत अगस्त माह से टेक्स रेवेन्यू कम आ रहा है जिस पर कैट अध्यक्ष मो.अली हिरानी ने कहा 90% रेवेन्यू भिलाई इस्पात संयंत्र ,सिम्पलेक्स आदि औद्योगिक संस्थानों से प्राप्त होता है। शेष 10% रेवेन्यू अन्य कारोबारियों से मिलता है। जो भी कमी आयी होगी उसका आकलन करें कि कहां कमी हो रही है, वर्तमान स्थिति में आनलाइन व्यापार में बढ़ोत्तरी हुई है जिससे बाजारों में व्यापार में कमी हुई हैं तो जीएसटी भी उस अनुपात में कम हुआ है।


चैम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा ने कहा कि शासन द्वारा व्यापारियों को भी टेक्स कलेक्शन पर कमीशन या पेंशन की घोषणा की जावे जैसा विदेशों मे होता है।
बैठक मे कैट दुर्ग ईकाई पदाधिकारी पवन बड़जात्या, मो.अली हिरानी, पियुष देशलहरा, महेश गणेशानी, आशीष निमजे, प्रहलाद रुंगटा, दर्शन लाल ठाकवानी, आशीष खण्डेलवाल, पायल जैन, शाकिन डेविड, रवि केवलतानी, संभागीय उपायुक्त हिडको साहब,दुर्ग सर्किल उपायुक्त मिंज मेडम,गजपाल मेडम सहित वाणिज्य कर अधिकारी मौजूद रहे।