प्रधान मंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बंटी-बबली गिरोह को पकड़ा सुपेला पुलिस ने, नगर निगम का अफसर बनकर घटना को दिया अंजाम, 4 लोगों से की 11 लाख की ठगी

प्रधान मंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बंटी-बबली गिरोह को पकड़ा सुपेला पुलिस ने, नगर निगम का अफसर बनकर घटना को दिया अंजाम, 4 लोगों से की 11 लाख की ठगी


भिलाई नगर 12 अक्टूबर। प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर भिलाई में सक्रिय बंटी बबली गिरोह के द्वारा 4 लोगों से 11 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गिरोह में एक आरोपी निगम का अफसर बनकर लोगों के मध्य विश्वास अर्जित कर लेता था। सुपेला पुलिस ने 4 लोगों की रिपोर्ट पर से बंटी बबली गिरोह में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमती सुषमा मोहतेवार निवासी सेक्टर-7 भिलाई द्वारा कुछ माह पूर्व से आरोपी मकसूद खान, रेशमा खातुन, श्यामली श्रीवास्तव के द्वारा प्रधान मंत्री योजना के तहत नगर निगम भिलाई द्वारा निर्मित प्रधान मंत्री आवास दिलाये जाने के नाम पर लाखो रूपये की ठगी किये जाने की शिकायत की थी। इसी तरह अन्य तीन पीड़ित मंजू श्रीवास्तव, शुभम, शेख अरमान एवं नमिता वैष्णव को भी अपना शिकार बनाया था। इन सभी पीड़ितों से आरोपियों के द्वारा कुल 1100000 रुपए प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लिए गए थे । इन आरोपियों में मोहम्मद मकसूद खान स्वयं को नगर निगम का अफसर बताया करता था। इसी पद का लाभ उठाते हुए आरोपी ने पीड़ितों से रुपए वसूले थे । बंटी बबली गिरोह गरीब लोगो को तलाश कर लालच देकर आरोपी मकसूद को नगर निगम भिलाई का बड़ा अधिकारी बताकर षड़यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी कर लाखो रूपये का अवैध लाभ अर्जित किया गया है । सुपेला पुलिस द्वारा आज चारो आरोपीगणों के खिलाफ थाना सुपेला में धोखाधडी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ किया गया जो लोगों से ठगी करना स्वीकार किये। आरोपीगणों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। प्रकरण के विवेचना के दौरान अन्य और कई लोगो से भी इसी तरह ठगी करने की तथ्य आये है। जिसकी जांच की जा रही है।अपराध क्रमांक 985/2022 धारा 420, 120बी, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का मो, मकसूद पिता मोह. मकबूल उम्र 39 साल निवासी मदर टेरेसा नगर क्वा. नं. 43 / 30 केम्प – 1,रेशमा खातून पति सब मोह. कलीम उम्र 38 साल निवासी कैलाश नगर सुन्दर विहार भिलाई, श्रीमती श्यामली श्रीवास्तव पति दीपक श्रीवास्वत उम्र 42 साल निवासी अटल आवास क्वा.नं. 2 / 11 ढांचा भवन कुरूद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।