भिलाई नगर 12 अक्टूबर । मुक बधिर किशोरी से उसके ही अंकल के द्वारा विगत 2 वर्षों से अनाचार किया जा रहा था । किशोरी लगातार आरोपी के द्वारा डराया धमकाया जाने के कारण अत्याचार सहन करती रही । परंतु वैशाली नगर पुलिस द्वारा रिपोर्ट के पश्चात कल दुष्कर्मी अंकल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वैशाली नगर पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया ने थाना में लिखित आवेदन में उल्लेखित किया कि उनकी बेटी उम्र 18 साल 05 माह की जो कि मुक बधिर है। पीड़ित को पूछने पर बतायी कि अंकल मोह. असलम खान ने वर्ष 2020 मे 2021 मे 19 अप्रैल 2022 को गलत काम किया, मना करने व और किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी देता है। पीड़िता कि रिपोर्ट पर आरोपी मोह सलमान खान के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर प्रार्थिया एवं पिडिता के कथन से आरोपी सदर द्वारा धारा 376 क 376 2. (2) (च) (ञ) (ठ) 506 भादवि पोक्सो एक्ट 5/6, 5 (ट) का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी मोह. असलम खान पिता मोह एजाज खान उम्र 40 साल पता एल आई जी 640 कोहका हाउसिंग बोर्ड सुपेला भिलाई को कल गिरफतार कर ज्युडिशिल रिमाड पर भेजा गया।

