सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 12 अक्टूबर। सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस हैदराबाद ने जूनियर टेक्नीशियन और फायरमैन पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट spphyderabad.spmcil.com पर जाकर 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि यहां जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग/कंट्रोल) के 68 पद, जूनियर टेक्नीशियन (फिटर) के 6 पद, जूनियर टेक्नीशियन (टर्नर) का 1, जूनियर (वेल्डर) 1, जूनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 3, टेक्नीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंशन) के 3 पद, फायरमैन के 1 पद पर भर्ती होगी जिसके लिए जूनियर टेक्नीशियन पद हेतु संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री, फायरमैन के लिए 10 वीं पास और ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जरूरी होगा। उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फीट पांच इंच और सीना 79-84 सेंटीमीटर होना चाहिए। 18 से 25 साल के युवा इन पदों पर योग्यता अनुरूप आवेदन कर सकते हैं।अनारक्षित, इडब्लूएस, ओबीसी के लिए 600 तथा एससी/एसटी और दिव्यांग के लिए आवेदन फीस 200 रुपये निर्धारित की गयी है।

