🔴 बेहोश हुआ प्रेमी 4 दिन हास्पिटल में रहा भर्ती
🔴 एक्स्ट्रा मेरीटल अफेयर का मामला, जांच में जुटी पुलिस
भिलाई नगर, 11 अक्टूबर। एक्स्ट्रा मेरीटल अफेयर के चलते प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी को धमकी दी। उसने धमकी क्यों दी, यह बात पूछने जब प्रेमी अपनी पत्नी और बेटी के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा तो प्रेमिका, उसकी सहेली और पति ने मिलकर उनसे खूब मारपीट की। प्रेमी को इतना मारा कि वह बेहोश हो गया और 4 दिन जिला अस्पताल में इलाज के बाद सुपेला थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाया है।
सुपेला थाना एसआई ललन सिंह ने बताया कि मतस ब्यारा खमरिया निवासी जगदीश भारती (46 वर्ष) का भगवती नामक महिला से अफेयर तथा संबंध है। भगवती ने 5 अक्टूबर को जगदीश की पत्नी को धमकी दी कि अपने पति को सम्हाल कर रखो नहीं तो तुम सभी से मारपीट करूंगी। ऐसी धमकी क्यों दी, इस बात को पूछने जगदीश, पत्नी मंजू एवं पुत्री मुस्कान के साथ 6 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे भगवती के घर पहुंचा। इस समय भगवती, अपनी सहेली रोहणी के घर बैठी थी। वहां पहुंच जब भगवती से जगदीश ने पूछा कि मेरी पत्नी को क्यों धमकी दी? तो भगवती नाराज होकर जगदीश, मंजू, मुस्कान को गालियां देते जान से मारने की धमकी देते हुए मुक्का मारने लगी। उसी समय रोहणी, सोनू और सोनू की पत्नी प्लास्टिक के पाईप जान से भगवती का साथ देते हुए तीनों को मारने लगे। मंजू और मुस्कान हाथ को हाथ से मारा मगर जगदीश की पाइप से ताबड़तोड़ पिटाई की जिससे उसकी कमर, हाथ, पैर में चोट आई है। मारपीट से जगदीश वहीं बेहोश हो गिर पड़ा। मंजू ने डायल 112 की मदद से रात में उसे उपचारार्थ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 4 दिन उपचार बाद जगदीश ने सुपेला थाना में आपबीती सुनाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवायी है। आरोपी भगवती, रोहणी, सोनू और उसकी पत्नी के खिलाफ 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।
प्रेमिका ने पत्नी को क्यों दी धमकी, पूछने गए पति को प्रेमिका, उसकी सहेली सहित चार लोगों ने पाईप से पीटा

