भिलाई नगर, 11 अक्टूबर। पत्नी को ले फोटो खिचाने स्टूडियो पहुंचे व्यक्ति का स्टूडियो संचालक से विवाद हुआ, आक्रोशित संचालक ने उससे जमकर मारपीट की है। सेक्टर-4 की इस घटना पर भट्टी पुलिस ने स्टूडियो संचालक के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
भिलाई भट्टी पुलिस ने बताया कि कल राजेश सुपर मार्केट के पास सेक्टर 10 में गार्ड हेमराज कारवां (48 वर्ष) सेक्टर-4, सड़क-10 अपने निवास से पत्नी सूरजा कारवां के साथ फोटो खिचाने दलबीर फोटो स्टूडियो ए मार्केट सेक्टर-4 गया और स्टूडियो के काऊंटर के पास रखे बेंच पर बैठ गया। स्टूडियो वाले ने कहा कि बेंच पर क्यो बैठा है, फर्निचर का काम चल रहा है। हेमराज ने बोला कि बढई बनाने आयेगा तो मै उठ जाऊँगा। इससे नाराज स्टूडियो संचालक फोटो नही खिचूंगा कह कर भगाने लगा। हेमराज ने उसे नाराज न हो फोटो खींचने कहा तो संचालक गाली गलौज कर धक्का मुक्की करने लगा। मना करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से हेमराज को मारने लगा। उसके आँख एवं चेहरे पर गंभीर चोट आई है।

