तीन बैठक के बाद भी बोनस मिलना तय नहीं, प्रबंधन बढा 29400 तक, यूनियन 44000 पर अडिग, बोनस पाने संघर्ष को तैयार,

तीन बैठक के बाद भी बोनस मिलना तय नहीं, प्रबंधन बढा 29400 तक, यूनियन 44000 पर अडिग, बोनस पाने संघर्ष को तैयार,


भिलाई नगर 10 अक्टूबर । भारतीय इस्पात प्राधिकरण(सेल) के गैर अधिकारी वर्ग के कर्मचारियो के एक्सग्रेसिया (बोनस) को लेकर आज  नयी दिल्ली मे नेशनल ज्वाइंट कमेटी फाॅर स्टील (एनजेसीएस) कोर कमेटी की बैठक बेनतीजा समाप्त  हुई। यूनियन बोनस पाने के लिए अब संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए मन बना चुका है। तीन बैठकों के बाद भी सेल प्रबंधन का अड़ियल रवैया जारी है। यूनियन सेल को प्राप्त लाभांश के आधार पर ही बोनस चाह रहा है परंतु सेल प्रबंधन देने को राजी नहीं हो रहा है। आज की बैठक में प्रबंधन की ओर से 28000 एवं 1400 लाभांश मद में कुल 29400 का अंतिम प्रस्ताव दिया गया परंतु यूनियन 44000 से कम बोनस लेने को सहमत नहीं हुआ। जिसके कारण बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई।
इससे पूर्व पिछले महीने 19 और 24 सितम्बर की दो बैठको मे कोई निर्णय नही हो सका था।24 सितम्बर की बैठक मे पांचो युनियनो ने एकमत से आखिरी पेशकश के रूप मे 45000/- रूपए की मांग रखी थी, मगर प्रबंधन 26200/- से आगे बढ़ने को तैयार नहीं थी।इसी कारण बैठक बेनतीजा समाप्त हो गयी थी। हिन्द मजदूर सभा की ओर से मीटिंग मे शिरकत कर रहे स्टील, मेटल एण्ड इंजीनियरिंग वर्कस फेडरेशन ऑफ इंडिया  (एच.एम.एस) के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस श्री संजय बढावकर एवम् क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ  (एच.एम.एस) के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस श्री राजेंद्र  सिंह ने संयुक्त रूप से आज की मीटिंग की जानकारी देते हुए कहा कि कहा कि दिन भर के खींचा- तानी के बाद भी प्रबंधन 28000/- रूपए और 1400/- रूपए प्रॉफिट के मद अलग से यानि कुल 29400/-रूपए, आखिर मे अड़ी रही,मगर पांचो युनियनो ने एकमत से 45000/- रूपए से नीचे आने को तैयार नहीं हुई।अन्ततः मीटिंग एक बार फिर प्रबंधन के अड़ियल रवैए के कारण बेनतीजा रही।अब तक अगली मीटिंग की कोई तारीख नहीं रखी गई है।