भिलाईनगर। सुपेला थाना अंतर्गत एक व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड से अंजान सख्त द्वारा करीब एक लाख इक्यासी हजार तीन सौ सत्ताईस रूपए अवैधानिक रूप से निकाल लिया गया है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि चवनराम साहू साहूपारा रामनगर निवासी का भारतीय स्टेट बैंक शाखा सुपेला द्वारा क्रेडिट कार्ड जारी किया गया हैं। चवनराम साहू के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अनजान व्यक्ति के द्वारा 2 बार में रूपये 90,157 रुपए एवं 91,170 रूपये कुल 1,81,327 रुपए अवैध रूप से निकाल लिया गया है । प्रार्थी को जानकारी होने पर थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।
अनजान शख्स ने 1.81 लाख निकालें केडिट कार्ड से, कार्ड धारक तो नहीं लगी भनक, सुपेला थाने में अपराध दर्ज

