बैंक कर्मी के दो दुपहिया वाहनों को अज्ञात ने किया आग के हवाले, जलकर खाक, चारदीवारी के अंदर खड़े थे वाहन

भिलाईनगर 10 अक्टूबर । नेवई थाना अंतर्गत रिसाली में रहने वाले बैंक के कम्यूटर ऑपरेटर के घर के चार दिवारी के अंदर सेड में खड़े दो दुपहिया वाहन को अज्ञात आरोपी के द्वारा आंख के हवाले कर दिया गया । इस आगजनी की घटना में दोनों ही वाहन जलकर खाक हो गए।
रिपोर्ट पर से निवाई पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
नेवई पुलिस ने बताया कि रिसाली सेक्टर निवासी जी.नरेश (32) केनरा बैंक सुपेला में कम्प्यूटर आपरेटर का कार्य करता है। प्रार्थी ने रिपोर्ट मे दर्ज कराया कि 9 अक्टूबर को मोटर साइकिल हीरो पैशन तथा एक्टीवा वाहन को रात्रि करीब 9 बजे घर के अंदर बाउड्रीवाल सेड के नीचे खड़ी कर सो गये थे। रात करीब 12.30 बजे बहुत धुंआ धुंआ होने से प्रार्थी तथा उसके पिता ने उठकर देखे तो किसी अज्ञात व्यक्ति के बाउंड्रीवाल कूदकर उनकी वाहन में आग लगा दिया है। आगजनी से प्रार्थी की दोनों वाहन पूरी तरह से जल गया है। बैंक कर्मी की रिपोर्ट पर से नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 435, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।