पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली 1 दिसंबर से, अभ्यर्थियों के लिए होगी ठहरने और भोजन की व्यवस्था, तैयारी का जायजा लेने पहुंचे सेना के अधिकारी

पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली 1 दिसंबर से, अभ्यर्थियों के लिए होगी ठहरने और भोजन की व्यवस्था, तैयारी का जायजा लेने पहुंचे सेना के अधिकारी


दुर्ग 10 अक्टूबर । अग्निवीर भर्ती रैली 1 से 13 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां के अंतर्गत ठहरने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, मैदान में साफ-सफाई की व्यवस्था इत्यादि के संबंध में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा द्वारा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। अभ्यर्थियों को जरूरी सूचनाएं समय पर मिलती रहें, इसकी पुख्ता व्यवस्था करें।


ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को दिए निर्देश-
1 से 15 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजित होने वाले भर्ती में लगभग 45 हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। हर दिन लगभग 5 हजार अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जाएगा ।

एन.सी.सी., स्काउट गाइड और एन.एस.एस. के छात्र रहेंगे वालिंटियर की भूमिका में


अक्सर इस तरह के आयोजनों में भारी भीड़ के कारण साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाती जिसके कलेक्टर ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। ए.सी.सी., स्काउट गाइड और एन.एस.एस. की मदद लेने का भी सुझाव दिया।
उक्त बैठक में अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का, एडिश्नल एस.पी. ग्रामीण अनंत कुमार साहू, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, कर्नल एस. रमेश सेना मेडल, संचालक भर्ती निदेशक भर्ती कार्यालय रायपुर, आर. के. कुर्रे उपसंचालक जनशक्ति नियोजन, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, आर.आई. पुलिस लाईन रमेश चंद्रा, आर.आई. यातायात अनिश सारथी उपस्थित रहे। कर्नल एस. रमेश सेना मेडल द्वारा अग्निवीर भर्ती आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया गया। तथा पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली । राजकुमार कुर्रे उपसंचालक जनशक्ति नियोजन ने इस संबंध में की जा रही तैयारी और इस संबंध में किये जा रहे विभागीय समन्वय के बारे में जानकारी दी।