एक्सीडेंट होते ही बस में ब्लास्ट, 11 ज़िंदा जले, 38 जख्म भेजे गए अस्पताल, देखें विडियो में आग से घिरी बस

एक्सीडेंट होते ही बस में ब्लास्ट, 11 ज़िंदा जले, 38 जख्म भेजे गए अस्पताल, देखें विडियो में आग से घिरी बस



नासिक, 8 अक्टूबर। आज सुबह नासिक में बस और आयशर ट्रक के बीच हुई टक्कर से बस के डीजल टैंक में ब्लास्ट हुआ और उसके अगले हिस्से में आग लग गई और बस में सवार 11 लोग ज़िंदा जल गए हैं जबकि जख्मी और झुलसे 38 यात्रियों को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा कि बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी तभी सुबह 4:30 बजे यह दुर्घटना हुई। ज्यादातर लोगों यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई है। बस में लगभग 50 लोग सवार थे। यह हादसा नासिक-औरंगाबाद रूट पर नंदूरनाका के पास हुआ। बस चिंतामणि ट्रेवल्स की है।


पुलिस उपायुक्त अमोल तांबे ने हादसे की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि 10 लोगों की मौत हुई है। पीएम मोदी ने इस पर घटना पर दुःख जताया है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। सूचना पर दमकल गाडि़याँ मौके पर पहुंची और 2 घंटे की मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया मगर तब तक सबकुछ खाक हो गया था।