मदरसा बोर्ड, उर्दू अकादमी, निशक्तजन आयोग, सिंधी अकादमी सहित निगम एवं मंडलों में डेढ़ सौ से ज्यादा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की नियुक्ति, दुर्ग जिले से भी नाम, पढ़े संभावित की सूची

मदरसा बोर्ड, उर्दू अकादमी, निशक्तजन आयोग, सिंधी अकादमी सहित निगम एवं मंडलों में डेढ़ सौ से ज्यादा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की नियुक्ति, दुर्ग जिले से भी नाम, पढ़े संभावित की सूची


मदरसा बोर्ड, उर्दू अकादमी, निशक्तजन आयोग, सिंधी अकादमी सहित निगम एवं मंडलों में डेढ़ सौ से ज्यादा अध्यक्ष उपाध्यक्ष की नियुक्ति, देर शाम तक सूची होगी जारी

रायपुर, 7 अक्टूबर | सरकार के निगम-मंडलों में थोक में नियुक्तियां होने जा रही है। शाम तक आदेश जारी होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि करीब दो सौ नेताओं को पद दिया जा रहा है।

सीएम भूपेश बघेल ने सरकार के मंत्रियों से चर्चा की है। संगठन के पदाधिकारियों से भी बात कर नामों को अंतिम रूप दे दिया है। करीब आधा दर्जन निगम-मंडलों में अध्यक्ष, और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई। बाकी में ज्यादातर सदस्यों की नियुक्ति की जा रही है।

सूत्र बताते हैं कि उर्दू अकादमी, मदरसा बोर्ड, सिंधी अकादमी व निशक्तजन आयोग में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, और सदस्यों के नाम तय कर लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि तिल्दा के कांग्रेस नेता राम गिडलानी को सिंधी अकादमी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उपाध्यक्ष का पद बिल्हा के नेता नानक रेलवानी को दिया जा सकता है। इसी तरह निशक्तजन आयोग के अध्यक्ष पद के लिए धमतरी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी के नाम की चर्चा है। बताया गया कि मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए दुर्ग के पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद का नाम तय होने की उम्मीद है। बताया गया कि मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए दुर्ग के पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद का नाम तय होने की उम्मीद है। उर्दू अकादमी, और बोर्ड में अन्य जिलों से सदस्य बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा कृषि विभाग में एक और बोर्ड का गठन किया जा रहा है। इसमें अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बाकी कई निगम मंडलों में नियुक्त होने वाले सदस्यों की संख्या सौ से अधिक है।