भिलाई नगर, 4 अक्टूबर। गुजरात के कामधेनु विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती निकाली है जो कि कॉन्ट्रैक्ट पर वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगी। वॉक इन इंटरव्यू आज शुरू हो गया है और 7 अक्टूबर तक होना है। वॉक इन इंटरव्यू के लिए डॉक्यूमेंट के साथ आवेदन फॉर्म भरकर ले जाना आवश्यक है। आवेदन फॉर्म का पैटर्न ऑफिशियल वेबसाइट https://www.kamdhenuuni.edu.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थी को वेटनरी और डेयरी संबधित सब्जेक्ट में मास्टर्स या डॉक्टरेट लेवल डिग्री में कम से कम 50 फीसदी अंक होना जरूरी है। साथ ही उसे यूजीसी नेट परीक्षा पास होनी चाहिए।इसके आलावा कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज सहित C और C++ परीक्षा पास होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 वर्ष और महिलाओं की अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

