महादेव एप्प के छिंदवाड़ा ब्रांच से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर लग रहा था सट्टे का दाव, पहुंची दुर्ग पुलिस ने 9 ऑपरेटर गिरफ्तार

महादेव एप्प के छिंदवाड़ा ब्रांच से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर लग रहा था सट्टे का दाव, पहुंची दुर्ग पुलिस ने 9 ऑपरेटर गिरफ्तार



0 40 बैंक खातों से करोड़ों का हो रहा था लेन देन

00 6 लेपटॉप, 19 मोबाईल, 2 ब्रॉडबैण्ड, 18 एटीएम कार्ड जप्त

भिलाई नगर 3 अक्टूबर । ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के विरूद्ध दुर्ग पुलिस के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। पूर्व में 27 सितंबर को कार्यवाही के दौरान प्राप्त साक्ष्य के आधार पर पुनः दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता हासिल की है। ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प का संचालन करते हुये, भिलाई के 05 आरोपी, कटनी (म.प्र.) के 02 आरोपी, कोरबा का 01 आरोपी, रीवा (म.प्र.) का 01 आरोपी, कुल 09 गुर्गे छिंदवाड़ा (म.प्र.) से पकड़ाये गए हैं। महादेव एप्प के 02 पैनलों का संचालन हो रहा था 05 बैंक एकाउण्ट में जमा लगभग 05 लाख रूपये की राशि को फ्रिज कराया गया है। करोड़ो रूपये के ऑन-लाईन सट्टे के पैसे के लेन-देन का खुलासा हुआ है ।’विभिन्न बैंकों के 40 से अधिक खातों के माध्यम से सट्टे के पैसे का लेने-देन किया जा रहा था । आरोपियों से 06 नग लेपटॉप, 19 नग मोबाईल, 02 नग ब्रॉडबैण्ड, 06 नग लेपटॉप चार्जर, 18 नग एटीएम कार्ड, 08 नग चेकबुक, 09 नग पासबुक, 11 नग सिम कार्ड, 09 नग रजिस्टर (लेखा-जोखा), 02 नग एक्सटेंशन बॉक्स बरामद किया गया है। महादेव एप्प से जुड़े सैकड़ो मोबाईल नंबरों का खुलासा हुआ है। ‘अतंराष्ट्रीय स्तर पर ऑन-लाईन सट्टा चलने के संबंध में भी साथ मिले हैं । दुबई (यू.ए.ई.) एवं भारत के महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश एवं अन्य राज्यों में गिरोह के अन्य सदस्य ऑनलाईन सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। प्राप्त बैंक खातों एवं मोबाईल नंबरों के सुक्ष्म विश्लेषण पर बड़े खुलासें होने की संभावना पुलिस के द्वारा व्यक्त की गई है ।अंतराष्ट्रीय स्तर दुबई एवं अन्य देशों में उक्त गतिविधि का संचालन करने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट व थाना सुपेला की संयुक्त कार्यवाही ।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि दुर्ग जिले में महादेव एप्प, रेड्डी अन्ना एवं अंबानी ऑन-लाईन सट्टा एप्प द्वारा चलने की सूचना मिल रही थी विगत 12 दिनों से लगातार कार्यवाही करते हुए करीबन 100 से ज्यादा मिलने सटोरियों को पकड़ा गया था । 27 सितंबर को एण्टी क्राईम सायबर युनिट एवं थाना सुपेला की संयुक्त टीम के द्वारा ऑनलाईन सट्टा के 06 गुर्गों के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी, उक्त कार्यवाही के दौरान ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया, एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की अलग-अलग टीम गठित कर देश के अन्य राज्यों में भेजी गई थी, उसी दौरान एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को छिंदवाड़ा (म.प्र.) के इमलीखेड़ा क्षेत्र के एक मकान में, दुर्ग के व्यक्ति द्वारा ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के संचालन की सूचना प्राप्त हुई, एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को विशेष टीम छिंदवाड़ा (म.प्र.) के लिये रवाना की गई, टीम द्वारा छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा क्षेत्र के एक मकान में दबिश देकर ऑन-लाईन सट्टा महादवे एप्प का संचालन कर रहे 09 व्यक्तियों को पकड़ा गया उक्त आरोपियों के कब्जे से 06 नग लेपटॉप, 19 नग मोबाईल, 02 नग ब्रॉडबैण्ड, 06 नग लेपटॉप चार्जर, 18 नग एटीएम कार्ड, 08 नग चेकबुक, 09 नग पासबुक, 11 नग सिम कार्ड, 09 नग रजिस्टर (लेखा-जोखा ), 02 नग एक्सटेंशन बॉक्स बरामद कर जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना सुपेला से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि शमित मिश्रा, प्र. आर. चंद्रशेखर बजीर, आरक्षक प्रदीप सिंह, तिलेश्वर राठौर, अमित दूबे, विक्रान्त कुमार, जावेद हुसैन थाना सुपेला से सउनि दिनेश सिंह, आरक्षक विकास तिवारी, जुनैद सिद्धिकी का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपीगण :

  1. अनमोल वर्मा पिता स्व. राजेश वर्मा उम्र 18 वर्ष सा. 141 एचएससीएल कालोनी भिलाई
  2. कृतिक सिंह पिता सुखदेव सिंह उम्र 22 वर्ष सा. सुभाष मार्केट जोन-2 खुसीपार
  3. आलोक टण्डन पिता शत्रुहन टण्डन उम्र 27 वर्ष सा. बी-64 स्टील कालोनी भिलाई
  4. संदीप राय पिता श्रीकांत राय उम्र 32 वर्ष सा. गायत्री डिपार्टमेंटल के पास माडल टाउन भिलाई
  5. किशन कुमार भारद्वाज पिता खेमलाल भारद्वाज उम्र 20 वर्ष सा. रजगामार थाना बालको कोरबा
  6. विक्रम संधू पिता दर्शन सिंह उम्र 33 वर्ष सा. कृष्णा ग्राण्ड सिटी के सामने कोहका भिलाई
  7. शुभम मीरचंदानी पिता सुरेश कुमार मीरचंदानी उम्र 21 वर्ष सा. बाम्बे होटल के पीछे कटनी म.प्र.
  8. निखिल मोटवानी पिता शंकर लाल मोटवानी उम्र 18 वर्ष सा. नई बस्ती शेर चौक कटनी म.प्र. 9. राकेश सिंह पिता सुरेश सिंह उम्र 18 वर्ष सा. ग्राम हरदीकला थाना बैकुंठपुर रीवा म.प्र. शामिल है।