दुर्गा नगर पश्चिम जुनवानी कोहका में विजय दशमी पर्व का आयोजन 6 सितंबर को, अद्भुत आतिशबाजी के साथ 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

दुर्गा नगर पश्चिम जुनवानी कोहका में विजय दशमी पर्व का आयोजन 6 सितंबर को, अद्भुत आतिशबाजी के साथ 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन


भिलाई नगर 2 अक्टूबर । दुर्गा नगर पश्चिम , जुनवानी -कोहका रोड , वार्ड क्रमांक 7 में इस वर्ष पहली बार दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजन महाअष्टमी से प्रारंभ होगा । जिसमें सामूहिक गरबा, दुर्गा पूजन, कन्या पूजन ,भंडारा तथा एकादशी के दिन 40 फीट के रावण दहन के साथ महोत्सव की समाप्ति होगी। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ” विधायक देवेंद्र यादव” महापौर नीरज पाल” समिति के सरक्षक व सभापति भिलाई निगम गिरिवर बंटी साहू, आदित्य सिंह (पार्षद  व एम. आई. सी. मेंबर , वार्ड क्रमांक 7) उपस्थित होंगे। सह अतिथि के रूप में यशवंत साहू, सुदीप अग्रवाल, रवि सोनी उपास्थित होंगे,  मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत एकादशी के 6 अक्टूबर गुरुवार को शाम 5:00 बजे से टॉप म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति के साथ होगी, तथा समापन 40 फीट के रावण दहन के साथ होगा ।
दुर्गा नगर (पश्चिम) सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति, कोहका से जुनवानी रोड के सचिव ऋषि कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में अद्भुत आतिशबाजी का नजारा भी देखने को मिलेगा । जिसमें सोनबरसा, रंग वर्षा, टिमटिमाते झरने आदि दर्शनीय होंगे । इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु दुर्गा नगर पश्चिम के सभी रहवासी   उत्साहित है तथा दुर्गा नगर पश्चिम के सभी रहवासियों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में जन समुदाय से उपस्थिति के लिए अपील की हैं।