🌐 बैंक, एम्स, आईआईटी, पुलिस विभाग में सलेक्शन के चांस
भिलाई नगर, 2 अक्टूबर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार के 10 विभागों ने 50 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडीडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इनमें तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम में 817, भारत मौसम विभाग में 165, बैंक ऑफ बड़ौदा में 346, जोधपुर एम्स में 72, CISF में 540, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 110, IIT जोधपुर में 153, भारतीय नौसेना में 49, राजस्थान शिक्षा विभाग में 46 हजार 500 और पुलिस में 3 हजार 484 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर वैकेंसी निकली है, जिसके तहत जूनियर असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट सहित 153 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 18 से 27 साल तक की उम्र के कैंडिडेट्स आईआईटी जोधपुर की ऑफिशियल वेबसाइट iitj.ac.in पर जाकर 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय के साथ बीई/बीटेक या बीएससी डिग्री होना चाहिए। हालांकि सम्बन्धित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी
आवेदन शुल्क उम्मीदवारों को 1000/500 रुपये (पदों के अनुसार अलग-अलग) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व कर्मचारी, आर्थिक रूप से कमजोर और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं भरना है।आवेदन IIT जोधपुर में नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट iitj.ac.in पर भर्ती सेक्शन में उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन पेज पर जा सकते हैं।
बंपर वेकेंसी – 10वीं पास से स्नातक तक 27 वर्ष के युवाओं के लिए 50 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

