भिलाई नगर 2 अक्टूबर । टाउनशिप के सेक्टर 4 स्थित घर पर आज प्रातः 5:30 बजे बीएसपी के अग्निशमन कर्मी के सिर पर छज्जा गिर गया। जिनके गर्दन पर चोटे आई हैं । संयंत्र के जर्जर आवासों में मरम्मत के अभाव के कारण लगातार इस प्रकार की घटनाएं कर्मियों के साथ हो रही है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग के कर्मी तथा क्वार्टर नंबर 16 बी सड़क 1 सेक्टर 4 sector-4, निवासी सीताराम गुप्ता आज सुबह प्रथम पाली में ड्यूटी पर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। सुबह 5:30 बजे के करीब स्नान के लिए बाथरूम में गए हुए थे। बाथरूम में नहाते समय उन पर छज्जा गिरा। वे टावल से सिर पोंछ रहे थे, इसलिए छज्जे का बड़ा टुकड़ा टावेल से रूककर कंधे पर लगते हुए नीचे गिरा जिससे उनके कंधे में हल्का खरोंच आया। यह घटना प्रातः 5:30 बजे की है। संयंत्र के जर्जर हो चुके आवासों में लगातार कर्मियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं हो रही है छज्जा गिरने के कारण इस हादसे का शिकार होने के कारण संयंत्र कर्मियों को घायल होना पड़ रहा है यूनियन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लगातार संयंत्र प्रबंधन को शिकायतें भी की जाती रही है परंतु संयंत्र प्रबंधन की अनदेखी के कारण इस प्रकार की घटनाएं नहीं रुक रही है।
बीएसपी फायर कर्मी के सिर पर नहाते समय बाथरूम का गिरा छज्जा, बाल बाल बचे, ड्यूटी पर जाने के लिए हो रहे थे तैयार

