पंचायती राज विभाग ने 168 ऑडिटर के पदों के लिए निकाली भर्ती, 21 अक्टूबर लास्ट डेट

पंचायती राज विभाग ने 168 ऑडिटर के पदों के लिए निकाली भर्ती, 21 अक्टूबर लास्ट डेट



🌐 65 वर्ष तक के अभ्यर्थी को नौकरी का चांस
भिलाई नगर, 1 अक्टूबर। बिहार पंचायती राज विभाग ने ऑडिटर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों को लेकर ऑफिशियल वेबसाइट state.bihar.gov.in के जरिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आनलाईन आवेदन की शुरुआत 30 सितम्बर 2022 से हो चुकी है और 21 अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इस पद के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री, डिप्लोमा जरूरी है। अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 65 वर्ष तक होगी। अभ्यर्थी के लिए जरूरी होंगे उनके योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट। इसके तहत 168 पदों के लिए उम्मीदवार बिहार पंचायती राज विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।