65 से अधिक अपराधिक मामलों में लिप्त बबलू होगा जिला बदर, सार्वजनिक स्थल पर धारदार चाकू लहराते हुए पकड़ाया

65 से अधिक अपराधिक मामलों में लिप्त बबलू होगा जिला बदर, सार्वजनिक स्थल पर धारदार चाकू लहराते हुए पकड़ाया


दुर्ग 1 अक्टूबर । सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थल पर धारदार हथियार चाकू लेकर घूम रहे निगरानी बदमाश बबलु ईरानी को गिरफ्तार किया गया है। 65 से अधिक मामलों के इस आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही प्रक्रिया में है। गिरफ्तार आदतन अपराधी बबलु ईरानी पर 65 से अधिक गंभीर मामले सिटी कोतवाली दुर्ग व चौकी पद्नाभपुर में लुट, डकैती हत्या का प्रयास, चाकूबाजी अन्य आपराधिक मामला दर्ज है।घटना में आरोपी से एक बडा धारदार चाकू जप्त किया गया।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने हेतु क्षेत्र के गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश चाकु बाज पर निगाह रखने के निर्देश प्राप्त होने पर लगातार हो रहे कार्यवाही में आज सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस क्षेत्र में लगातार टाउन भ्रमण आरोपी पता तलाश के दौरान सुचना मिलने पर आरोपी निगरानी बदमाश बबलु ईरानी उर्फ जाकिर हुसैन को नया बस स्टैण्ड यात्री प्रतिक्षालय के पास सार्वजनिक स्थान में धारदार चाकु, को अवैध रूप से कब्जे में रखकर लहराकर लोगों को डराते धमकाते पकडे जाने पर आरोपी को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है अग्रिम कार्यवाही थाना दुर्ग से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना दुर्ग के थाना प्रभारी निरीक्षक एस. एन. सिंह प्र0आर0 334 योगेश चन्द्राकर आर0 330 जी रवि आर0 1207 सुरेश कुमार 732 पृथ्वी राज तोमर की उल्लेखनीय भुमिका रही ।
गिरफ्तार आरोपीः- बबलु उर्फ जाकिर हुसैन पिता मुक्दर अली उम्र 52 साल साकिन ईरानी डेरा केला बाडी दुर्ग ।