भिलाई नगर 1 अक्टूबर । भिलाई महिला महाविद्यालय के सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ द्वारा कॉलेज की छात्राओं के लिए सितंबर से 1 अक्टूबर तक सात दिवसीय गरबा डांस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डांस ट्रेनिंग कार्यक्रम की डायरेक्टर डॉक्टर सरिता श्रीवास्तव राजघराना रायगढ़ रही। प्रशिक्षण में महाविद्यालय की 200 छात्राएं की भागीदारी रही तथा एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्राचार्य डॉक्टर संध्या मदन मोहन का इस ट्रेनिंग के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय की छात्राओं को अपने सस्कृति का परिचय देना था।.

ट्रेनिंग के अंतिम दिवस में प्राचार्य कार्यक्रम संयोजिका एवं समस्त छात्राओं द्वारा निर्देशिका डॉक्टर सरिता श्रीवास्तव को महाविद्यालय द्वारा प्रशंसा पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका प्राध्यापिका एवं हॉस्टल वार्डन डॉक्टर निधि मोनिका शर्मा एवं श्रीमती प्रतिभा क्लॉडियस विभागाध्यक्ष भौतिक विभाग रही।


