खोए हुए 6 वर्षीय अबोध बालक को आधे घंटे में परिवार को सौप कर स्मृति नगर पुलिस ने लौटाई खुशियां

खोए हुए 6 वर्षीय अबोध बालक को आधे घंटे में परिवार को सौप कर स्मृति नगर पुलिस ने लौटाई खुशियां


भिलाई नगर 1 अक्टूबर। जुनवानी बस्ती से आज सुबह सोए हुए 6 वर्षीय अबोधबालक को स्मृति नगर पुलिस के द्वारा केवल आधे घंटे में ही खोज कर परिवार के सुपुर्द किया गया मुस्कान अभियान के तहत परिवार की खुशियों को स्मृति नगर पुलिस लौटाया।
सुबह करीबन 11 बजे बालक गौतम ठाकुर पिता बहादुर ठाकुर उम्र 6 वर्ष निवासी जुनवानी बस्ती भिलाई का गुम होने की सूचना बच्चे के परिजनों द्वारा पुलिस चौकी स्मृतिनगर आकर 12:30 बजे दिया गया। वर्तमान में बच्चों की चोरी होने की रिपोर्ट आ रही है इसे ध्यान में रखते हुए तत्काल चौकी स्मृतिनगर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक बी.एल साहू व पेट्रोलिंग के आरक्षक जी लक्ष्मी, जय नारायण यादव, आशीष यादव को बच्चे की पता तलाश में लगाया गया। टीम द्वारा खोए हुए बच्चे को आधे घंटे के अंदर ढूंढ कर परिजनों को सुपुर्द कर परिवार में मुस्कान अभियान के तहत मुस्कान लायी गई।