पुनीत सागर स्वच्छता अभियान के लिए एनसीसी कैडेटों ने चलाया जागरूकता अभियान, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने मंदिर और मार्केट स्थलों पर जाकर आम जनों को दी समझाएं
भिलाई नगर 30 सितंबर । कल्याण स्नातकोरत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर के छात्र एनसीसी सैनिकों ने दूसरे दिन सेक्टर 2 तालाब अय्यप्पा मंदिर के पीछे व्यापक स्वक्षता एवं जागरुकता अभियान चलाया । लेफ्टिनेंट डॉक्टर हरीश कुमार कश्यप ने बताया कि सेक्टर 2 तालाब बहुत ज्यादा गंदगी से भरा हुआ है व उसके आसपास भी पूरा पूजा सामग्री जो ठंडा करने आते हैं उनके कारण गंदगी फैली हुई है ।

गंदगी को देखते हुए एनसीसी कैडेटों ने सेक्टर 2 मार्केट में अधिकतम दुकानों में जाकर लोगों को पानी स्वक्छ क्यों रखना है ? उसमें प्लास्टिक क्यों नहीं डालना है ? किसी भी प्रकार का कचरा क्यों नहीं डालना चाहिए? इसकी विस्तृत जानकारी कैडेटों द्वारा आमजन को दी । वहीं दुकान वालों ने भी स्वीकार किया कि अब हम तो नहीं डालेंगे और जो पूजा सामग्री ठंडा करने आते हैं उन्हें भी हम आपके लोगों द्वारा दी गयी जानकारी से अवगत कराएंगे।

इस बीच अय्यप्पा मंदिर के जनरल सेक्रेटरी उनीकृष्णा कुरूप से भी संपर्क किया गया व अयप्पा मंदिर में जितने भी भक्त आते हैं उनमें भी जागरुकता लाने निवेदन किया गया। अभियान के आज तीसरे दिन शुक्रवार को सेक्टर 6 साईं मंदिर ,सी मार्केट , गद्दा तकीया बाजार व मस्जिद के पीछे बहने वाले तथा नाले के आसपास जितने दुकानदार हैं उनको भी नाले में कचरे ना डालने की निवेदन किया गया वह उससे होने वाले दुष्परिणाम, बीमारियों आदि की जानकारी एनसीसी कैडेटों द्वारा दी गई।

यह अभियान 37 सीसी बटालियन एनसीसी दुर्ग के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत दुबे एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल आर सेतु माधवन के निर्देशानुसार व प्राचार्य डॉक्टर आरपी अग्रवाल व प्राचार्य डॉक्टर एनएस पटेल के प्रेरणा से छात्र एनसीसी इकाई द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें प्रमुख रुप से सिंग राज गुप्ता, गीतांशु गंजीर, तुषार सिन्हा, सचिन वर्मा, साहिल कुमार, हितेश कुमार, किशोर कुमार, कार्तिक, दुर्गाशंकर जयकुमार, संस्कार यादव सहित 27 के डेट में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

