भिलाई नगर 28 सितंबर। नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अरसनारा भाटापारा मुरम खदान में आज युवक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने डूबे युवक के शव को कठिन परिश्रम के पश्चात बाहर निकाला।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा से मिली जानकारी के अनुसार आज नंदनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अरसनारा भाटापारा मुरूम खदान के गहरे पानी (लगभग 25 30 फ़ीट) में युवक डूब गया है । तत्काल दुर्ग एसडीआरएफ टीम घटनास्थल में पहुंचकर रेस्क्यू किया एवं मृतक का शव को निकाल कर अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया। मृतक सुकुल यादव पिता स्वर्गीय शिव यादव उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम अरसनारा भाटापारा का रहने वाला था।

