दुर्ग 28 सितंबर । मां बमलेश्वरी दर्शनार्थ शहर से गुजरने वाले प्रत्येक पद यात्रियों की सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस के द्वारा अनूठे प्रयास किए जा रहे हैं पद यात्रियों पीठ पर लगे बैग अथवा पीठ पर ही रेडियम स्टीकर चिपकाकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का दायित्व निभाया जा रहा है ताकि दूर से ही वाहन चालकों को पदयात्री वाहन की रोशनी पढ़ते ही दिखलाई देवी। इसके अलावा पद यात्रियों के लिए 6 एवं वाहन चालकों के लिए 7 बिंदुओं का गाइडलाइन भी जारी किया सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक पदयात्रा करने एवं वाहन चलाने की अपील भी की गई है।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा डोगरगढ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पदयात्रियो के पीठ पर व बैग में रेडियम स्टीकर लगाया जा रहा है। ताकि रात के समय वाहन चालको को पदयात्री आसानी से दिखाई दे सके ताकि किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सकें। साथ ही साथ दुर्ग पुलिस पदयात्रियों एवं वाहन चालको से निम्न सावधानियां रखने की अपील करती है:-
~दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों से अपील* ~

🔸 पदयात्री अपने पीठ पर या बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रिफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।
🔸 सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले वाहन चलने वाले सडक पर ना चले ताकि दुर्घटना से बच सकें।
🔸देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।
🔸 प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।
🔸पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हो सकते है।
🔸 पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।

दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालको से अपील
🔸 देर रात यात्रा करने के बचे
🔸अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाये।
🔸 वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।
🔸 शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाये।
🔸सड़क पर वाहन पार्क ना करें।
🔸 रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।
🔸 पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलाये और दुर्घटना से बचें।

