पूर्व ड्राइवर ने ही लूटा अपने मालिक को, 9 माह पूर्व ही हेरा फेरी के कारण निकाला गया था, तीन साथियों के साथ दिया घटना को अंजाम, चार गिरफ्तार

पूर्व ड्राइवर ने ही लूटा अपने मालिक को, 9 माह पूर्व ही हेरा फेरी के कारण निकाला गया था, तीन साथियों के साथ दिया घटना को अंजाम, चार गिरफ्तार


भिलाई नगर 27 सितंबर । खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यापारी से लूट के 4 आरोपियों को खुर्सीपार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है आरोपियों से करीब 1 लाख 60 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। घटना का मुख्य आरोपी व्यापारी का पुराना ड्राइवर ही निकला जो काम में लापरवाही के कारण हटा दिया गया था।

5 दिन पूर्व 21 सितंबर को घर लौट रहे व्यापारी से उसके निवास के समीप खुर्सीपार में ही आरोपियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था ₹300000 से भरा हुआ बैग बलपूर्वक छीन कर आरोपी फरार हो गए थे इस दौरान व्यापारी को छीना झपटी के दौरान चोटे भी आई थी। रिपोर्ट पर से कुर्सी पर पुलिस के द्वारा धारा 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। जिसपर उप निरीक्षक सतीश साहू के नेतृत्व मे आरक्षक विवेक कुमार पोद्दार, दीपक सिंह, हर्ष देवांगन, सुभाष यादव, हेमंत साहू, पंकज सिंह, अमन शर्मा को घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र मे लगे सीसीटीवी कैमरा की जाँच तथा मुखबीर तंत्र को सक्रिय करते हुए टीम रवाना की गई। प्रार्थी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से फूटेज प्राप्त हुआ जिसमे ग्रे कलर की एक्टिवा मे जिसमे वाहन क्रमांक नहीं है। तीन लड़के एक के चेहरे मे माक्स लगा है एंव दो लडको का धुंधला विडियो घटना कारित करते हुए प्राप्त हुआ साथ ही घटना स्थल पहुच मार्ग के अन्य स्थलों से भी सीसीटीवी फूटेज प्राप्त किया गया। आरोपियान प्रार्थी के कार का लगातार पीछा करते दिखे। फूटेज से फोटो डेवलप कर मुखबीरो को भेजा गया । मुखबीरो द्वारा वाहन चला रहे आरोपी को टूटू उर्फ रोहित जैसा होना बताया एंव केएलसी खुर्सीपार मे रहना बताए तत्काल आरोपी के पतासाजी हेतु निवास पर मुखबीर भेजे गये। आरोपी घटना समय के बाद से ही न ही घर गया है न ही क्षेत्र में देखा गया है। मुखबीरो द्वारा घटना कारित करने वाले फूटेज के आधार पर अमन खान निवासी पंजाबी मोहल्ला न्यू खुर्सीपार होना बताये। कि प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियो के मोबाईल की जानकारी ली गई। सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा से मोबाईल नम्बरो के टावर लोकेशन एवं सीडीआर प्राप्त किये गये। टावर लोकेशन के आधार पर उक्त दोनो आरोपियो को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी टूटू उर्फ रोहित एवं अमन खान द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया एवं तीसरा आरोपी दध्यराज निवासी स्मृति नगर भिलाई का होना बताये जो हिरासत में लिए गये । आरोपियो से बात कराकर दध्यराज को भी हिरासत में लिया गया। सघन पूछताछ कर आरोपियों द्वारा बताया गया कि आरोपी अमन खान के पिता अहमद खान प्रार्थी के घर पर पूर्व मे ड्रायवरी का काम करते थे, काम में लापरवाही एवं पैसो का हेरफेर करने की वजह से दिसम्बर मे काम से निकाल दिया गया था। जिसपर आरोपी ड्रायवर अहमद खान द्वारा घटना के तीन दिन पूर्व रात्रि अपने घर पंजाबी मोहल्ला न्यू खुर्सीपार में टूटू उर्फ रोहित और अमन खान, दध्यराज को बुलाया और बोला कि प्रार्थी का रोज का गल्ला लाख दो लाख का रहता है, और वह अंधा भी हैं। मेरे को पहचानते है तुम लोगों को नही जानेगे पैसा लूटो बाट लेंगे की जानकारी मिलने पर तत्काल आरोपियो को लेकर पेट्रोलिंग द्वारा अहमद खान की पतासाजी की गई। एवं घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। आरोपीगण से लूटी गई 1,58,300 रूपये एवं एक्टिवा तीन मोबाईल बरामद किया गया। बाकी रकम को खाने पीने मे खर्च कराना बताया आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सिद्ध पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी

  1. अहमद खान पिता हनीफ खान उम्र 48 वर्ष
  2. अमन खान पिता अहमद खान उम्र 19 वर्ष साकिनान पंजाबी मोहल्ला न्यू खुर्सीपार ।
  3. दध्यराज पिता मनघन यादव उम्र 19 वर्ष निवासी सडक 26 केनरा बैंक के पास स्मृति नगर ।
  4. रोहित पासवान पिता विनोद पासवान उम्र 19 वर्ष निवासी केएलसी जोन 02 खुर्सीपार ।