4 वर्षीय मासूम बालक के अपहरण का आरोपी टाटीबंध रायपुर से गिरफ्तार, एक लाख की मांगी थी फिरौती

4 वर्षीय मासूम बालक के अपहरण का आरोपी टाटीबंध रायपुर से गिरफ्तार, एक लाख की मांगी थी फिरौती


भिलाई नगर 27 सितंबर । 4 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को खुर्सीपार पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है | 1 लाख रूपये की फिरौती नहीं देने पर बालक को जान से मारने की दी धमकी |
प्रार्थी अब्दुल हाफीस निवासी जोन 2 खुर्सीपार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी पावर हाउस चौक के पास भाई भाई धमाल बजाने की दुकान है। जिसमे बाबा उर्फ सोमेश पटेल पिता अशोक पटेल 25 वर्ष बीएमवाई चरोदा ग्राम उरला विगत 3 माह से धमाल बजाने का काम करता है। प्रार्थी को तनखा बतौर 5,000 रूपये देना था जिस हेतु प्रार्थी द्वारा बाबा उर्फ सोमेश पटेल को अपने दुकान बुलाया था। आरोपी प्रार्थी के घर परिवार से चीर परिचित था। आरोपी द्वारा दुकान न जाकर प्रार्थी के निवास स्थल गया जहां प्रार्थी का चार वर्षीय बालक खेल रहा था। जिसे आरोपी ने अपने कब्जे मे लेकर फरार हो गया। काफी समय हो जाने के बाद प्रार्थी की पत्नि अलफिया खान बाबा को फोन कर बोला कि बालक को घर लेकर आओ तब बाबा बोला कि बालक चाहिए तो 1 लाख रूपये दो नहीं तो बालक को जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार मे अपराध क्रमांक 435 / 22 धारा 363 भादवि कायम किया गया। तत्काल टीम जिस पर उप निरीक्षक महेन्द्र जय सिंह एवं आरक्षक अमन शर्मा, सुभाष यादव, पंकज सिंह, हेमंत साहू, संदीप कुर्रे को प्रार्थी के साथ आरोपी पता तलाश हेतु रवाना किया गया। एवं रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड जिले से बाहर रहने वाले स्थानो पर भी चेकिंग प्वाइंट लगाया गया। पता तलाश के दौरान प्रार्थी को लगातार आरोपी से जरिए मोबाईल बातचीत करने कहा गया एवं आरोपी के मोबाईल नम्बर का टावर लोकेशन सायबर सेल से प्राप्त किया गया। जो आरोपी के निवास स्थाल उरला चरोदा के आसपास का होना पाया गया। आरोपी की गृहग्राम पहुचने पर पता तलाश किये जाने पर आरोपी अपने घर से फरार था एवं अपहृत बालक आरोपी के निवास स्थल ग्राम उरला मे पाया गया जिसे तत्काल अभिरक्षा मे लेकर परिजनो के सुपुर्द किया गया। आरोपी पतासाजी की जा रही थी आरोपी के अन्य मित्र, परिजन आदि के स्थलो को ज्ञात कर रेड कार्यवाही की गई। किन्तु आरोपी नही मिला देर रात्रि आरोपी के मोबाईल का टावर लोकेशन टाटीबंद रायपुर होने से दबिश दी गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध धारा कबुल किये जाने से गिर कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जाता है।