भिलाई नगर 27 सितंबर । दुर्ग पुलिस की तत्परता से सुपेला थाना क्षेत्र से, ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के 06 गुर्गे पकड़ाये गए हैं। विगत दिनों हुई कार्यवाही से प्राप्त डाटा एवं सुचना के विश्लेषण से दुर्ग पुलिस को सफलता मिली है। करोड़ो रूपये के ऑन-लाईन सट्टे के पैसे के लेन-देन का खुलासा हुआ है। विभिन्न बैंकों के 50 से अधिक खातों के माध्यम से सट्टे के पैसे का लेने-देन का कारोबार किया जा रहा था। आरोपियों से 12 नग मोबाईल, 04 नग लेपटॉप, 01 नग मॉनीटर, 01 नग सीपीयू, 03 नग की-बोर्ड, 04 नग माऊस, 01 नग ब्रॉडबैण्ड, 04 नग लेपटॉप चार्जर, 06 नग एटीएम कार्ड, 08 नग चेकबुक, 03 नग पासबुक बरामद किया गया है। महादेव एप्प से जुड़े सैकड़ो मोबाईल नंबरों भी आरोपियों से पुलिस को मिले हैं।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर ऑन-लाईन सट्टा चलने का खुलासा हुआ है। दुबई (यू.ए.ई.) एवं भारत के उड़िसा, मध्यप्रदेश, नागपुर, उत्तर प्रदेश में गिरोह के अन्य सदस्य ऑन-लाईन सट्टे का व्यापार कर रहे हैं । लगभग दो लाख रूपये होल्ड कराया गया है। प्राप्त बैंक खातों एवं मोबाईल नंबरो के सुक्ष्म विश्लेषण पर हो बड़े खुलासे सकते हैं । एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट व थाना सुपेला की संयुक्त कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव पुलिस नियंत्रण कक्ष में आज सेक्टर 6 में ली पत्रकार वार्ता में बताया कि दुर्ग जिले में महादेव एप्प, रेड्डी अन्ना एवं अन्य ऑन-लाईन सट्टा एप्प द्वारा चलने की सूचना मिलने पर आज एण्टी क्राईम सायबर युनिट एवं थाना सुपेला की संयुक्त टीम को पता चला कि महादेव ऐप के संचालन में संलिप्त सेक्टर 10 निवासी अनुभव जैन एवं उसके अन्य 05 साथी कोसानाला टोल प्लाजा के पास नर्सरी के बीच में स्थित एक झोपड़ी में ऑन साईन सट्टे का कारोबार करने हेतु इकट्ठे हुये है जिन्हें टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। अनुभव जैन एवं उसके साथियों के द्वारा बताया गया कि महादेव आई.डी लेकर ऐप के माध्यम से ऑन लाईन सट्टे का संचालन उनके द्वारा किया जा रहा है। उनके ब्रांच द्वारा वेब साईट के माध्यम से आम लोगों को ऑन लाईन सट्टा खेलने हेतु आई.डी. उपलब्ध कराकर सट्टे का कारोबार संचालित कर रहे है। ब्रांच द्वारा ऑन लाईन सट्टा खेलने हेतु देश के विभिन्न राज्यों में बैंक खाता खुलवाया जाकर उक्त कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। जिसमें करोड़ों रूपयों का अवैधानिक लेन-देन किया जा रहा। आरोपियों के कब्जे से 12 नग मोबाईल, 04 नग लेपटॉप, 01 नग मॉनीटर, 01 नग सीपीयू, 03 नग की-बोर्ड, 04 नग माऊस, 01 नग ब्रॉडबैण्ड, 04 नग लेपटॉप चार्जर, 06 नग एटीएम कार्ड, 08 मग चेकबुक, 03 नग पासबुक बरामद कर जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना सुपेला से की जा रही है।
आरोपीगण :
01 अनुभव जैन पिता ज्ञानचंद जैन 35 वर्ष सा. जोनल मार्केट इण्डियन कॉफी हाऊस के बाजू सेक्टर 10
02 हर्ष कपूर पिता राजकिशोर कपूर 27 वर्ष सा.क्वा.नं. 27- सी सड़क 37 सी सेक्टर 07
03 नूतन देवांगन पिता कमल देवांगन 29 वर्ष सा.संग्राम चौक सिकोला भाठा दुर्ग
04 प्रद्युमन विश्वकर्मा पिता अमरनाथ 24 वर्ष सा. ओदार थाना फुलपुर जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश
पंकज विश्वकर्मा पिता छोटेलाल 21 वर्ष सा. ग्राम शाहपुर थाना बड़ागांव जिला वाराणसी उ.प्र.
06 श्यामदेव विश्वकर्मा पिता बच्चेलाल 29 वर्ष सा ग्राम भावपुर थाना जलालपुर जिला जौनपुर उ.प्र.

