केंद्र सरकार ने 20 हजार पदों पर निकाली वेकेंसी, ग्रेजुएट युवाओं के लिए गोल्डन चांस

केंद्र सरकार ने 20 हजार पदों पर निकाली वेकेंसी, ग्रेजुएट युवाओं के लिए गोल्डन चांस



🟢 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
🟢 8 अक्टूबर आनलाईन आवेदन की लास्ट डेट
भिलाई नगर, 27 सितंबर। केंद्र में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल के लिए बम्पर भर्ती निकाली है, जिसके तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 20 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स 8 अक्टूबर तक एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हर साल आयोजित की जाने वाली सीजीएल परीक्षा के जरिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और एजेंसियों में ग्रुप बी और सी के पदों पर हजारों भर्ती की जाती हैं। ऐसे में इस बार एसएससी ने इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप बी और ग्रुप सी के लगभग 20 हजार पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस साल आयोग केवल टियर-1 और टियर-2 के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। टियर-3 और टियर-4 को अब टियर 2 में ही मिला दिया गया है। ऐसे में टियर-2 में तीन पेपर लिए जाएंगे जिनमें सभी पद के लिए पेपर जरूरी होंगे।एसएससी सीजीएल के टियर-2 के पेपर-1 में तीन नए मॉड्यूल शामिल किए गए हैं। अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल टियर-2 के नए परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसी भी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है और कैंडिडेट की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 के हिसाब से की जाएगी। अभ्यर्थी सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं और इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई करने के लिंक पर क्लिक करें। अब आप सबसे पहले लॉगिन करें और फिर आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें। इसके बाद आप आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।