🟢 सीए, एमबीए, बीई, बीटेक, इंजीनियरिंग, बीएससी, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, मास्टर डिग्री एंड डिप्लोमाधारियों को चांस
भिलाई नगर, 26 सितंबर। बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट और बिजनेस मैनेजर के 72 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए कैंडिडेट्स बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 11 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि इस वैकेंसी के तहत डिजिटल बिजनेस ग्रुप (असेट्स) 10 पद, डिजिटल बिजनेस ग्रुप (चैनल एवं पेमेंट्स) के लिए 26, डिजिटल बिजनेस ग्रुप (पार्टनरशिप एंड इनोवेशन) के 20, डिजिटल ऑपरेशन ग्रुप हेतु 10, डिजिटल प्लेटफॉर्म एंड प्रोडक्ट्स ग्रुप (असेट्स) के 1 पद, डिजिल प्लेटफॉर्म एंड प्रोडक्ट्स ग्रुप (पी एंड ए) के 5 पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार सीए, एमबीए, बीई, बीटेक, इंजीनियरिंग, बीएससी, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, मास्टर डिग्री एंड डिप्लोमा कम से कम कोई भी एक होना चाहिए। इस भर्ती में उम्मीदवारों की आयु 24 से 50 वर्ष के बीच हो। उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट के लिए 600 रुपए निर्धारित है वहीं एससी, एसटी और दिव्यांगों और महिला कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। अभ्यर्थी के पास योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए।
बैंक आफ बडौ़दा में 70 पदों के लिए होगी भर्ती, 24 से 50 वर्ष आयु को मिलेगा अवसर, साक्षात्कार से होगा चयन, 11 अक्टूबर लास्ट डेट

