भिलाई नगर 24 सितंबर । बैकुंठ धाम कैंप दो निवासी नवीन साहू 21 सितंबर से घर पर बिना बताए कहीं चले गए हैं। उनके पुत्र द्वारा दी गई सूचना पर इसे छावनी पुलिस के द्वारा गुमशुदगी कायम कर उनकी तलाशी का प्रयास किया जा रहा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नवीन साहू कैंसर रोग से पीड़ित है उनका स्वास्थ्य अत्यधिक खराब चल रहा है।
उनके पुत्र दीपक साहू नदीन किराना स्टोर, बैकुंठ धाम, केम्प 2, भिलाई में रहते हैं। 21 सितंबर की सुबह 5:00 बजे से उनके पिता सुबह 5.00 बजे से नवीन साहू आयु 52 वर्ष बिना किसी को बताये हुए घर से चले गये है कैंसर रोग से ग्रसित हैं।, उनका स्वास्थ्य बहुत खराब है। उनका कद 5 फीट 2 इंच, रंग-काला, गुलाबी शर्ट पहने हुए, गहरा नीला (हल्का काला) पेट पहने हुए हैं, तथा भुरे कलर का झोला लिये हुए घर से बिना किसी को कुछ बताये कहीं चले गये हैं। आसपास मोहल्ले में, तथा अपने चित परिचित और रिश्तेदारों के यहां पर खोजबीन किया किन्तु उनका कहीं पर पता नहीं चल पाया है। उनके संबंध में किसी को जानकारी होने पर वे मोबाइल नंबर 7999672517 पर सूचित कर सकते हैं।

