पता पूछने के बहाने बाइक सवार को रोका, शर्ट की ऊपरी जेब में रखा मोबाइल लूटकर फरार हुआ आरोपी, शिकायत के एक माह बाद खुर्सीपार पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध

पता पूछने के बहाने बाइक सवार को रोका, शर्ट की ऊपरी जेब में रखा मोबाइल लूटकर फरार हुआ आरोपी, शिकायत के एक माह बाद खुर्सीपार पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध


भिलाई नगर 23 सितंबर । ट्रांसपोर्ट नगर रोड से डबरा पारा जा रहे बाइक सवार को पता पूछने के नाम पर रोका और शर्ट के ऊपर की जेब में रखा मोबाइल लूट कर फरार हो गया खुर्सीपार पुलिस के द्वारा रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि जयराम यादव पिता स्व. लाल बिहारी यादव निवासी लक्ष्मण नगर छावनी मे रहता है। जयराम 16 अगस्त को कार्य से ट्रांसपोर्ट नगर रोड से डबरा पारा जा रहा था । सुबह के 04:30 बजे अज्ञात युवक ने पता पुछने के बहाने जय राम को रोका एवं बाइक में सवार जय राम के रुकते ही शार्ट की ऊपरी जेब में रखा मोबाइल फोन लूट कर न्यु खुर्सीपार की तरफ भाग गया है। खुर्सीपार पुलिस ने प्रार्थी के द्वारा सवा महीने पहले की गई रिपोर्ट पर आज अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।