भिलाई नगर, 23 सितंबर। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (आईपीपीबी) ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार कल 24 सितंबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्टेड ऑफिसर्स को कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में नियुक्त किया जाएगा। भरे जाने वाले पदों की संख्या 650 है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी के लिए अप्लीकेशन फीस
150 रुपये तथा अन्य सभी अभ्यर्थी के लिए 750 रुपये है। मैनेजर के लिए न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम 35 साल, सीनियर मैनेजर के लिए न्यूनतम आयु 26 से 35 साल, चीफ मैनेजर के लिए 29 से 45 साल, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए 32 से 45 साल, डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए 35 साल से 55 साल होनी चाहिए। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक आईबीपीएस के माध्यम से एक ऑनलाइन एग्जाम आयोजित करेगा, उसके बाद उन उम्मीदवारों के लिए एक सर्कल वार मेरिट लिस्ट तैयार होगी। उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सफल रहेंगे , वे ही इस पद के चुने जाएंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन सबमिट किया जा सकता है, जिसकी कल लास्ट डेट है।

