🟢 21 से 30 वर्ष के युवा कर सकते हैं एप्लाई
🟢 36 से 63 हजार मिलेगा वेतन, 12 लास्ट डेट
भिलाई नगर, 22 सितंबर। 21 से 30 वर्ष के बीच युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बेहतर मौका आज से स्टेट बैंक आफ इंडिया में खाली लगभग 1600 पदों के लिए भर्ती के रूप में आरंभ हो चुका है।
गौरतलब हो कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई पीओ रिक्रूटमेंट 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जारी हुई है। स्टेट बैंक ने पीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 22 सितंबर से शुरू कर दी है। उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें 1600 पदों पर रेग्यूलर भर्ती और 73 पदों पर बैकलॉग भर्तियां की जाएंगी। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये होगा जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है। चयनित उम्मीदवार को सैलरी 36,000 से 63,840 रूपये प्रति माह दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय स्टेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

