बाइक की ठोकर से फार्मेसी छात्रा घायल, हुडको में हुआ एक्सीडेंट

बाइक की ठोकर से फार्मेसी छात्रा घायल, हुडको में हुआ एक्सीडेंट



भिलाई नगर, 22 सितंबर। कल दोपहर बी फार्मेसी की छात्रा बाइक की ठोकर से घायल हुई है। वह अपने भाई को लेने स्कूटी से जा रही थी तभी हुडको में दुर्घटना हुई जिससे छात्रा के हाथ, कंधे, पैर व कमर में चोट आई है।
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि बीती दोपहर तालपुरी मोंगरा कालोनी निवासी रुंगटा कालेज कोहका में बी फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा भाई को स्कूल से वापस लेने अपनी स्कूटी प्लेजर क्र. सीजी 07 बीवाय 4208 से जा रही थी तभी हुडको पेट्रोल पंप के पहले मेन रोड पर मोटर सायकल क्र. सीजी 07 बीएस 3861 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दाहिने साईड से ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया। छात्रा अपनी गाड़ी सहित नीचे गिर गयी और उसे काफी चोट आई है। इस मामले में बाइक चालक के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।