दुर्ग 22 सितंबर । दुर्ग जिले को तीन नए आईपीएस मिलने से दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ . अभिषेक पल्लव की टीम और मजबूत हो गई है। तीन नए प्रशिक्षु आईपीएस मिलने के बाद यहां 4 आईपीएस अधिकारी महत्वपूर्ण पदों को संभालेंगे।

जारी आदेश के मुताबिक सीएसपी दुर्ग अभिषेक झा को वाड्रफ नगर भेजा गया है। उनकी जगह अब 2020 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस वैंकर वैभव रमनलाल दुर्ग सीएसपी होंगे। भिलाई नगर सीएसपी नसर सिद्दकी फिर से पहले की तरह क्राइम की टीम को लीड करेंगे।

अब यहां की नई सीएसपी 2019 बैच की प्रशिक्षु आईपीएस निखिल अशोक रखेचा होंगी। निखिल अशोक रखेचा अब तक महासमुंद जिले में पदस्थ थीं। छावनी सीएसपी को उप पुलिस अधीक्षक चिटफंड और वित्तीय कंपनियों के नियंत्रण प्रकोष्ठ रायपुर रेंज बनाया गया है। छावनी सीएसपी रायपुर में पदस्थ 2020 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस प्रभात कुमार होंगे। ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह को ट्रैफिक डीएसपी रायपुर बनाया गया है।

