सेल में कर्मचारी से अधिकारी बनने के प्रमोशन पॉलिसी के आवेदन की तिथि 3 दिन बढ़ी, 23 सितंबर तक कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन

भिलाई नगर 20 सितंबर । सेल भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड नई दिल्ली के द्वारा कर्मचारियों से अधिकारी बनने के पदोन्नति नीति के तहत आवेदन की तिथि 3 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। तिथि बढ़ने पर भारतीय मजदूर संघ के द्वारा स्वागत किया गया है।

सेल प्रबंधन के द्वारा सभी संयंत्रों/इकाइयों में गैर-सेवकों से पदोन्नति की नीति के तहत कनिष्ठ अधिकारी के पदों पर पदोन्नति के लिए इच्छुक और पात्र कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित करने 5 सितंबर को जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 20 सितंबर.2022 थी। आज जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार आवेदन की तिथि को 23 सितंबर 2022 कर दिया गया है।

कॉरपोरेट ऑफिस दिल्ली के सीनियर मैनेजर पर्सनल प्रवीण के सिंह द्वारा आज यह सर्कुलर जारी किया गया है । 3 दिन तक आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के कारण प्रमोशन प्राप्त करने के इच्छुक कर्मचारी अब अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की तिथि बढ़ने का स्वागत भारतीय मजदूर संघ श्रमिक नेता प्रशांत क्षीरसागर व संतोष पाराशर ने किया ।