खुर्सीपार दुकान में चखना खरीदने पहुंचे युवक से जमकर मारपीट, दो भाईयों ने राॅड से हमला

खुर्सीपार दुकान में चखना खरीदने पहुंचे युवक से जमकर मारपीट, दो भाईयों ने राॅड से हमला



भिलाई नगर, 20 सितंबर। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में शराब खरीदने के बाद चखना लेने गए युवक का दुकानदार से विवाद हुआ तो दो भाईयों ने मिलकर राॅड से उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार अमृत लाल और उसके भाई के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506बी के तहत जुर्म पंजीबद्ध किया है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि मछली मार्केट देवार बस्ती खुर्सीपार निवासी महेश यादव (35 वर्ष) दोपहर 2 बजे शराब खरीद कर पड्डा प्राईड के समीप स्थित दुकान में चखना लेने गया था। इसी दौरान चखना दुकान के मालिक अमृत लाल से उसका विवाद हुआ। बात बढ़ने पर अमृत लाल और उसके भाई दोनों ने एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए महेश पर लोहे की राॅड से हमला कर दिया। महेश के सिर, हाथ, पीठ, पेट में गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद अनिकेत और कृष्णा ने बीचबचाव कर पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। मुलाहिजा पश्चात घायल महेश ने घटना की रिपोर्ट खुर्सीपार थाना में दर्ज करवायी है।