भिलाई नगर 19 सितंबर । भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज मालवाहक वाहन पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया वाहन में बैठे 16 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया सूचना पर से भिलाई नगर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है ।
भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक आज अनुज यादव पिता शशि कुमार यादव खुर्सीपार अपने पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 ए एक्स 8268 में अपने साथी विशाल, सोमेश, हिमांशु को गाड़ी में बैठाया। वाहन को अनुज यादव चला रहा था। सेक्टर 6 से सेक्टर 6 ए मार्केट के पास पहुंचने पर वाहन अनियंत्रित हो गया एवं सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए । इस दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया एवं वाहन में बैठे हिमांशु पटेल पिता श्यामसुंदर पटेल 16 वर्ष निवासी खुर्सीपार की मौत हो गई । वाहन चालक अनुज एवं वाहन में बैठे सोमेश एवं विशाल घायल हो गए। जिन का इलाज सेक्टर 9 अस्पताल एवं शंकराचार्य अस्पताल भिलाई में चल रहा है। सूचना पर से भिलाई नगर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
सेक्टर 6 ए मार्केट के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, वाहन में बैठे किशोर की मौत, तीन घायल

