नौ सौ किलो लौह स्क्रैप सहित हथखोज से दो गिरफ्तार

नौ सौ किलो लौह स्क्रैप सहित हथखोज से दो गिरफ्तार



भिलाई नगर, 19 सितंबर। आज मुखबिर की सूचना पर सीएसपी छावनी के मार्गदर्शन ने पुरानी भिलाई पुलिस ने 900 किलो लौह स्क्रैप और प्लेट जब्त कर हथखोज से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि सोमवार को पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति लोहे का स्क्रैप और प्लेट चोरी कर एफसीआई गोदाम के सामने इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में रखे हैं और कबाड़ को बेचने के फिराक में हैं। सूचना पर मौका स्थल टीम रवाना की गयी। वहां दो लोगों को घेराबंदी कर पकडा़ गया। आरोपी बाबूलाल एवं गुलाम अहमद के कब्जे में रखे विभिन्न प्रकार के स्क्रैप व प्लेट के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का बिल एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। उनके खिलाफ धारा 41 (1+4) व 379 के तहत अपराध और आरोपियों के विरूद्ध इस्तगासा तैयार कर ज्युडिशीयल रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी बाबूलाल पिता सकुल प्रसाद (45 वर्ष) और गुलाब अहमद पिता मोहम्मद समसूल (36 वर्ष) से 900 किलोग्राम लौह स्क्रैप कीमत लगभग 42 हजार रूपये जब्त किया गया है।