बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की बंपर भर्ती, 45 वर्ष तक के ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन

बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की बंपर भर्ती, 45 वर्ष तक के ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन



भिलाई नगर, 19 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती निकाली गई है। बैंक द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के मुताबिक असिस्टेंट मैनेजर के कुल 61 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 23 पद अनारक्षित हैं, यानि राज्य के बाहर के अधिवास वाले उम्मीदवार सिर्फ इन्हीं पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। शेष पद राज्य के विभिन्न आरक्षित श्रेणियों (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य) के लिए हैं। आवेदन के दौरान हिमाचल प्रदेश से बाहर के उम्मीदवारों और राज्य के अनारक्षित व ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि राज्य के आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है। इस पद के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री ली हो। बैंकिंग सेक्टर में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले सामान्य ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के नियमों अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट hpscb.com पर दिए गए लिंक से भर्ती विज्ञापन डाउनलोड और आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा फिर रजिस्टर्ड डिटेल्स के माध्यम से लॉग इन करके उम्मीदवार अपनी अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।