दुर्ग में एक ही गांव के दो युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सरपंच की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग में एक ही गांव के दो युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सरपंच की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच


दुर्ग 18 सितंबर । कोतवाली थाना दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत आज एक ही गांव के दो युवकों के द्वारा अपने अपने घरों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई । सरपंच से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। आत्महत्या कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
कोतवाली थाना प्रभारी एस एन सिंह ने बताया कि ग्राम मोहलाई के देवदीप राजपूत 25 साल निवासी भाटापारा ने आज सुबह घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूलता दोना पत्तल बनाने का कार्य करता है और विगत 10 – 12 दिनों से गुमसुम रहता था। परंतु आत्महत्या किस कारण से की गई पता नहीं चल पाया है और ना ही कोई सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। दूसरे मामले में इसी गांव के नागेश पटेल 21 वर्ष अपने घर पर ही आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस में प्रेम प्रसंग होने की संभावना व्यक्त की है। युवक मजदूरी का कार्य किया करता था। दोनों ही मामले में सरपंच के द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।