मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा नाबालिग को मुंबई महाराष्ट्र से लाया स्मृति नगर पुलिस ने, लौटाई परिवार की खुशियां

मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा नाबालिग को मुंबई महाराष्ट्र से लाया स्मृति नगर पुलिस ने, लौटाई परिवार की खुशियां


मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा नाबालिग को मुंबई महाराष्ट्र से लाया स्मृति नगर पुलिस ने, लौटाई परिवार की खुशियां

भिलाई नगर 18 सितंबर । मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा कोहका के 14 वर्षीय नाबालिग बालक को दीगर महाराष्ट्र मुम्बई से 4 दिन में ही वापस लाया गया। स्मृति नगर पुलिस द्वारा परिवार की खुशियां वापस लौटाई गई।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि प्रार्थी संतोष गुप्ता पिता दुखीलाल गुप्ता उम्र 43 साल निवासी चंद्र नगर कोहका ने सूचना दी थी कि 14 वर्षीय बालक 10 सितंबर की दोपहर दो बजे घटना स्थल प्रार्थी के मकान चंद्रनगर कोहका से प्रतिदिन के भांती ट्यूशन के लिए गया था। स्कुल बैग एवं सायकल लेकर घर से निकला था जो वापस नहीं लौटा। चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला में अपराध क्र. 887 / 2022 धारा 363 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वर्तमान परिस्थिति में बालक एवं बालिकाओं पर घटित अपराध पर मुस्कान अभियान के तहत टीम गठित कर पीड़ित के मकान से लेकर अवंती बाई चौक से गदा चौक से सुपेला घड़ी चौक से नेहरू नगर चौक से रेल्वे स्टेशन दुर्ग तक सभी सीसीटीवी लगे स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से बालक को रेल्वे स्टेशन दुर्ग जाना पाया गया। जिस पर वरि० अधिकारियों के निर्देशानुसार रेल्वे सुरक्षा बल एवं रेल्वे सुरक्षा चौकी को बालक का फोटो एवं हुलिया बताकर समस्त रेल्वे स्टेशन को एलर्ट कराया गया था, इसी दौरान मुम्बई महाराष्ट्र से रेल्वे सुरक्षा बल से प्राप्त सूचना पर पीड़ित बालक को आरपीएफ थाना रोहा जिला रायगढ़ महाराष्ट्र से 14 सितंबर को बरामद कर लाकर पीड़ित के परिवार को सुपुर्द किया गया एवं पीड़ित के परिवार में मुस्कान लाई गई। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी स्मृति नगर से सउनि राघवेन्द्र सिंह एवं आरक्षक आशीष यादव, संजीव ओझा एवं जयनारायण यादव की उल्लेखनिय भूमिका रही ।