बाबा भक्त मंडल द्वारा श्री श्याम सकीर्तन संध्या में भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर बाबा का लिया आशीर्वाद

बाबा भक्त मंडल द्वारा श्री श्याम सकीर्तन संध्या में  भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर बाबा का लिया आशीर्वाद


भिलाई नगर 18 सितंबर । बाबा भक्त मंडल द्वारा श्री श्याम सकीर्तन संध्या का भव्य आयोजन 17 सितंबर को अग्रसेन भवन,न्यू खुर्सीपार,भिलाई में संध्या से प्रारंभ हुआ जिसमे देर रात्रि तक श्रोता गण झूमते रहे तथा आरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
भजन संध्या में सांवरिया सेठ के छप्पन भोग अलौकिक शृंगार, श्याम रसोई(प्रसादी), श्याम नाम की मेहंदी इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे जिसका भक्तों ने पूरा आनंद लिया
शीश के दानी की महिमा का गुणगान गौरव दत्त भाई तिजारा राजस्थान , सुरेश राजस्थानी रायपुर, भाई हितेश गोयल सरायपाली,नितिन अग्रवाल भिलाई ,विनय अग्रवाल रायपुर द्वारा करता गया जिसका कि श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। आयोजन में नगर के आसपास के नगर से भी कई श्रद्धालु गण उपस्थित होकर उन्होंने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्याम रसोई से प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन बाबा भक्त मंडल भिलाई द्वारा किया गया।