सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई में अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति पर व्याख्यान का आयोजन

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई में अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति पर व्याख्यान का आयोजन



भिलाई नगर 18 सितंबर । सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई के अर्थशास्त्र स्नातकोत्तर विभाग द्वारा अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ निलेश तिवारी थे| यह कार्यक्रम सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई के मैनेजर बिशप हिस ग्रेस डॉ जोसेफ मार डायनोशियस, प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ जोशी वर्गीस, एवं प्राचार्य डॉ एम जी रोईमोन की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ| कार्यक्रम के आरंभ में अर्थशास्त्र स्नातकोत्तर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मरियम जेकब ने स्वागत भाषण दिया| अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ किरण दास ने अतिथि वक्ता का संक्षिप्त परिचय दिया| मुख्य वक्ता डॉ निलेश तिवारी ने महाविद्यालय को इस ज्ञानवर्धक कार्यकम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए अपने वक्तव्य की शुरुआत की| उन्होंने विस्तार से बताया कि किस प्रकार वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान किया जाता है एवं इससे सामाजिक विज्ञान में वर्तमान ज्ञान में वृद्धि होती है| उन्होंने अनुसंधान में वर्तमान एवं समसामयिक विषयों को सम्मिलित करने एवं उनके उपायों पर अनुसंधान करने के लिए ज़ोर दिया| साथ ही उन्होंने सावधानी पूर्वक रिसर्च डिज़ाइन बनाकर अनुसंधान करने की प्रक्रिया भी समझाई| अंत में प्रश्नोत्तर काल में छात्रों एवं शोधार्थियों ने वैज्ञानिक पद्धति से सबंधित अपनी शंकाओं पर प्रश्न पूछे| कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ अपर्णा घोष ने किया| एवं धन्यवाद ज्ञापन एमए अर्थशास्त्र के छात्र भीमांशु साहू ने दिया|