भिलाई नगर, 17 सितंबर। जयपुर शिक्षा विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चायन बोर्ड ने प्रदेश में 5 हजार 546 पदों पर शारीरिक शिक्षक (PTI) की भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं जिसके तहत 25 सितंबर को दो पारियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती में 4 हजार 899 जनरल और 647 पदों पर टीएसपी क्षेत्र के लिए कैंडीडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा। इसके लिए 23 जून से 22 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा फिर होम पेज पर RSMSSB PTI एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। यहां आपको आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद आपको एक नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा, उम्मीदवार यहां से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते है।
गौरतलब हो कि यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती ग्रेड थर्ड के 5126 + 420 पदों पर होने जा रही है। इससे पहले वर्ष 2018 में वसुंधरा राजे सरकार ने एक साथ 4 हजार 500 पदों पर ग्रेड थर्ड के पीटीआई की भर्ती की थी। ऐसे में शिक्षा विभाग द्वारा इस बार पांच हजार से ज्यादा पीटीआई की भर्ती पहली बार होने का दावा किया जा रहा है दरअसल, पिछले दो सालों में राजस्थान के सरकारी स्कूलों में लगभग 5 लाख से ज्यादा नए नामांकन हुए हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग ने स्टाफिंग पैटर्न लागू कर हर स्कूल में शिक्षकों के नए पद बनाए हैं। हर स्कूल में छात्रों की संख्या के आधार पर शिक्षकों को लगाया जाएगा। स्टाफिंग पैटर्न के बाद सबसे ज्यादा फायदा शारीरिक शिक्षकों को होगा। पहले जहां स्कूलों में 120 विद्यार्थियों पर एक शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति होती थी वहीं नए स्टाफिंग पैटर्न के बाद अब 105 विद्यार्थियों पर एक शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी।
पीटीआई टीचर के साढे़ 5 हजार पदों के लिए 4 साल बाद निकली भर्ती, प्रवेश पत्र करें डाउनलोड, 25 को होगी परीक्षा

